पुलिस की पैनी नजर तीन ट्रेक्टर समेत अन्य वाहन जब्त

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चंद्रवंशी की रिपोर्ट

केतार वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि के निर्देशानुसार एएसआई संजय हेंब्रम कृष्णा उरांव ने टीम गठित कर केतार कांडी मुख्य सड़क स्थित कोल्ह मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे दो पहिया वाहन की डिक्की हेल्मेट व ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य वाहन कागजात हेतू सघन जांच कि गई। इस दौरान वाहन चालकों में दिन भर काफी हड़कम्प देखा गया।
बताते चलें कि हो रहे सड़क दुर्घटना को देखते हुए वाहन चेकिंग लगातार केतार थाना के द्वारा किया जाता है। व समय समय पर थाना प्रभारी के द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में निम्न जानकारी दिया जाता है। वहीं एएसआई संजय उरांव ने कहा कि वाहनों के मालिक को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हर्जाना देकर गाड़ी को छुड़ाना होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट के बाइक ना चलाएं, इसे कानून की रक्षा के साथ-साथ अपनी भी सुरक्षा कवच है। एएसआई संजय हेंब्रम ने कहा कि एक ओवरलोड ऑटो बिना हेलमेट बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दो पहिया वाहन समेत बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 3 ट्रेक्टर वाहन चेकिंग के दौरान जब्त किया जिसेमें निम्नलिखित वाहनों के विरुद्ध करवाई हेतू प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक गढ़वा को सूचनार्थ किया गया।

Leave a Comment