भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चंद्रवंशी की रिपोर्ट

आज 25 दिसम्बर को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिवस है|पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता सभी बूथों पर उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी मंडल केतार ने सयुक्त रूप से कहा कि आज जिला के भी सभी बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई| कार्यकर्ताओं एवं सभी नेताओं ने अपने-अपने बुथों पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया|
कहा कि हम सब जानते हैं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र के गौरव थे।
उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल को भारतीय जनता पार्टी और पूरा देश कभी भुला नहीं सकता|भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में उनके जन्मदिवस को मनाती है ।
प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया|
उनके कार्यकाल में भारतीय परमाणु परीक्षण कार्यक्रम किया गया|
अटल सरकार ने 11 और 13 मई 1998 को पोखरण में पाँच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट करके भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित कर दिया। इस कदम से उन्होंने भारत को निर्विवाद रूप से विश्व के मानचित्र पर एक सुदृढ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। यह सब इतनी गोपनीयता से किया गया कि अति विकसित जासूसी उपग्रहों व तकनीक से संपन्न पश्चिमी देशों को इसकी भनक तक नहीं लगी। यही नहीं इसके बाद पश्चिमी देशों द्वारा भारत पर अनेक प्रतिबंध लगाए गए लेकिन वाजपेयी सरकार ने सबका दृढ़तापूर्वक सामना करते हुए आर्थिक विकास की ऊँचाईयों को छुआ।
उन्होंने अपनी विदेश नीति और कूटनीति का परिचय देते हुए
पाकिस्तान से संबंधों में सुधार की पहल की।
19 फरवरी 1999 को सदा-ए-सरहद नाम से दिल्ली से लाहौर तक बस सेवा शुरू की गई। इस सेवा का उद्घाटन करते हुए प्रथम यात्री के रूप में वाजपेई जी ने पाकिस्तान की यात्रा करके नवाज़ शरीफ से मुलाकात की और आपसी संबंधों में एक नयी शुरुआत की। आपसी बातचीत के बाद जब देश के दुश्मनों के द्वारा भारत के सीमा पर छेड़छाड़ किया गया तब उन्होंने कारगिल युद्ध के माध्यम से दुश्मनों को छक्के छुड़ाने का काम किया।
कारगिल युद्ध के कुछ ही समय पश्चात पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख परवेज़ मुशर्रफ की शह पर पाकिस्तानी सेना व उग्रवादियों ने कारगिल क्षेत्र में घुसपैठ करके कई पहाड़ी चोटियों पर कब्जा कर लिया। अटल सरकार ने पाकिस्तान की सीमा का उल्लंघन न करने की अंतरराष्ट्रीय सलाह का सम्मान करते हुए धैर्यपूर्वक किंतु ठोस कार्यवाही करके भारतीय क्षेत्र को मुक्त कराया। इस युद्ध में प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण भारतीय सेना को जान माल का बहुत नुकसान हुआ और पाकिस्तान के साथ शुरु किए गए संबंध सुधार एकबार पुनः शून्य हो गए।
भारत के सड़क और राजमार्ग के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के कार्यकाल में यातायात व्यवस्था माल की ढुलाई और एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को भी
स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना
भारत भर के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (अंग्रेजी में- गोल्डन क्वाड्रिलेट्रल प्रोजैक्ट या संक्षेप में जी॰क्यू॰ प्रोजैक्ट) की शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत दिल्ली, कलकत्ता, चेन्नई व मुम्बई को राजमार्गों से जोड़ा गया। ऐसा माना जाता है कि अटल जी के शासनकाल में भारत में जितनी सड़कों का निर्माण हुआ इतना केवल शेरशाह सूरी के समय में ही हुआ था।
वाजपेयी सरकार के अन्य प्रमुख कार्य भी संपादित किया जिसमें एक सौ वर्ष से भी ज्यादा पुराने कावेरी जल विवाद को सुलझाया।
संरचनात्मक ढाँचे के लिये कार्यदल, सॉफ्टवेयर विकास के लिये सूचना एवं प्रौद्योगिकी कार्यदल, विद्युतीकरण में गति लाने के लिये केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग आदि का गठन किया।
उन्होंनेराष्ट्रीय राजमार्गों एवं हवाई अड्डों का विकास; नई टेलीकॉम नीति तथा कोकण रेलवे की शुरुआत करके बुनियादी संरचनात्मक ढाँचे को मजबूत करने वाले कदम उठाये।
राष्ट्रीय सुरक्षा समिति, आर्थिक सलाह समिति, व्यापार एवं उद्योग समिति भी गठित कीं।
आवश्यक उपभोक्ता सामग्रियों के मूल्योंं को नियन्त्रित करने के लिये मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन बुलाया।
उड़ीसा के सर्वाधिक निर्धन क्षेत्र के लिये सात सूत्रीय निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रम शुरू किया।
आवास निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए अर्बन सीलिंग एक्ट समाप्त किया।
ग्रामीण रोजगार सृजन एवं विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के लिये बीमा योजना शुरू की।
इस प्रकार अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा उनके प्रधानमंत्री काल के स्वर्णिम युग में भारत एक नई ऐतिहासिक ऊंचाई को प्राप्त किया जिसे भारतीय जनता पार्टी और भारत के करोड़ों नागरिक अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं और इसलिए भारतीय जनता पार्टी 25 दिसंबर उनके जन्म तिथि को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का काम कर रही है आज माह के अंतिम रविवार होने के कारण भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 96 वे मन की बात संस्करण को भी भाजपा के गढ़वा जिला के सभी बूथों पर माननीय विधायक सभी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों पार्टी के सभी पदाधिकारियों सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं सभी अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने बूथों पर सुना गया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात में कहा कि भारत द्वारा दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का मुकाम हासिल करना । 2022 यानि भारत द्वारा 220 करोड़ vaccine का अविश्वसनीय आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड 2022 यानि भारत द्वारा निर्यात का 400 Billion Dollar का जादुई आंकड़ा पार कर जाना । कई मायने में बहुत ही प्रेरक और अद्भुत रहा।
इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और अमृतकाल का प्रारंभ हुआ।
इस साल देश ने नई रफ्तर पकड़ी और सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया है|

Leave a Comment