तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चंद्रवंशी की रिपोर्ट
केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार ने मंगलवार की शाम को केतार स्थित पाल नगर गांव में अवैध तरीके से शराब बनाने वाले व्यक्ति पर छापामारी कर 70 किलो जवां महुआ एवं शराब बनाने वाले उपकरण को विनिष्ट किया। एवं शराब बनाने वाले व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि आगे से शराब चुलाई पर रोक नहीं लगी तो शराब बनाने वाले लोगों पर कानूनन शख्त करवाई की जायेगी। थाना प्रभारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज के समय में बुजुर्ग से लेकर युवा हर कोई नशे की दलदल में फंसा हुआ है। नशा मनुष्य के लिए हानिकारक है, लेकिन फिर भी मनुष्य नशे के पीछे भागते रहते हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि नशा करने से उनकी मानसिक चिंता दूर हो जाती है और मनुष्य चिंता मुक्त होकर समय व्यतीत कर सकता है। लेकिन यह नशे की बुरी लत व्यक्ति के परिवार को और खुद व्यक्ति को पूरी तरह से बर्बाद कर देती है।
नशा मुक्त के लिए सरकार के द्वारा भी कई प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी देश में नशा करना आम बात हो गया है। आज के समय में तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और शराब का प्रयोग देश के युवा लोगों द्वारा अत्यधिक संख्या में किया जा रहा है।






