तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चंद्रवंशी की रिपोर्ट
दो दिनों के अंदर रंग पेंट, पोशाक एवं किट खरीदारी के लिए सेव कराये गए विभिन्न एजेंसियों के भाऊचर एवं एक एक सेट पोशाक एवं किट का नमूना उपलब्ध कराया जाय।
: केतार प्रखण्ड प्रमुख चंद्रावती देवी ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ को पत्रोचार कर उन्होंने अवगत कराईं है की सरकार द्वारा 15 नवंबर से पूर्व ही सभी सरकारी विद्यालयों में पोशाक वितरण विद्यालय का रंग पेंट एवं किट वितरण का निर्देश दिया गया था। परंतु अभी तक हमारे प्रखण्ड क्षेत्र के विद्यालयों में उक्त कार्य में विभिन्न एजेंसियों के द्वारा कमीसन के मोल भाव के कारण विभाग द्वारा रंग पेंट का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है न ही पोशाक की खरीदारी का कार्य पूर्ण किया गया।साथ ही जहां पोशाक एवं रंग पेंट की सामग्री क्रय की गई है।वह काफी घटिया किस्म का है जिसमे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इसके कारण अभी भी नन्हे मुन्ने बच्चे बगैर स्वेटर एवं बगैर जूता मोजा के विद्यालय जाने को मजबूर हैं। प्रमुख महोदया ने कहा है कि दो दिनों के अंदर रंग पेंट, पोशाक एवं किट खरीदारी के लिए सेव कराये गए विभिन्न एजेंसियों के भाऊचर एवं एक एक सेट पोशाक एवं किट का नमूना उपलब्ध कराया जाय। बताते चलें कि प्रमुख महोदया के द्वारा लगातार प्रखण्ड क्षेत्र के स्कूलों का भ्रमण कर स्कूली छात्र छात्राओं से ड्रेस किट एवं पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ले रहीं हैं।






