तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
पिपरी / सोनभद्र
– सोनभद्र के पिपरी नगर पंचायत का मामला उस समय तल्ख हो उठा जब वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे मामला इस कदर बिगड़ा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पिपरी थाने में शिकायत करने पहुच गए ,जहाँ दोनों पक्षो में नोकझोक होने लगी मामले को बढ़ता देख थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षो का चालान कर पाबन्द कर दिया ।
– आपको बताते चले कि पिछले दिनों एक आधिकारिक फोटो पिपरी चेयरमैन व माननीय मुख्यमंत्री योगी जी की पोस्ट पर जारी की गई थी जिसको लेकर पूर्व चैयरमैन के समर्थकों द्वारा असम्मानित टिप्पड़ी की गई थी जिससे भाजपा कार्यकर्ता आक्रोषित हो गए वही मामला बिगड़ता देख पुलिस ने चालान कर दोनो पक्षो को जेल भेज दिया
– वही इस पूरे मामले में हो रही कार्यवाही से भाजपा कार्यकर्ता सी ओ पिपरी को ज्ञापन देने कार्यालय पहुचे और ज्ञापन देकर पूर्व चेयरमैन प्रतिनधि व दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की ।जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो ।






