पंचतंत्र में विलीन हुए नेवी में कार्यरत मुकेश कुमार वर्मा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

बिष्णुगढ़(हजारीबाग)

बिष्णुगढ़ प्रखंड के मुकेश कुमार वर्मा जो मुंबई में नेवी में कार्यरत थे लंबे समय से बीमार चल रहे थे |उनके परिजनों का कहना है कि किडनी में इन्फेक्शन हो जाने से उनकी मृत्यु हो गई है। उनकी मृत्यु लखनऊ के अस्पताल में हुई। बताते हैं मुकेश कुमार के पिता स्वर्गीय बालेश्वर स्वर्णकार एक टीवी के मैकेनिक थे जो कुछ साल पहले ही गुजर गए ।उनके 3 पुत्र हैं बड़े पुत्र राकेश कुमार वर्मा, द्वितीय पुत्र मुकेश कुमार वर्मा, तृतीय अमित कुमार वर्मा है ।जिसमें द्वितीय पुत्र मुकेश कुमार वर्मा की मृत्यु हो गई। उनका पार्थिव शरीर आज रात्रि लखनऊ से अपने आवास लाया गया। पार्थिव शरीर पहुंचते ही चारों तरफ चीख-पुकार और रो-रोकर सभी का बुरा हाल हो गया है मुकेश कुमार के माता-पिता पहले ही चल बसे हैं। वह नेवी में कार्यरत होने के कारण नेवी की टीम उनके पार्थिक शरीर के साथ आई । उनका दाह संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी गई। नेवी से आए बटालियन ने पहले परेड किया गया उसके बाद हवा में फायरिंग की गई और सलामी दी गई। पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने वाले राकेश कुमार बड़े भाई का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है।चेडरा पंचायत के मुखिया निर्मल कुमार ने बताया कि यह लड़का बहुत होनहार और मृदुभाषी था।वह बहुत दिनों से बीमार चल रहा था। बिष्णुगढ़ में यह पहली घटना है जो नेवी में कार्यरत रहते हुए उनकी मृत्यु हो गई यह बहुत दुख की बात है।सभी की आंखें नम थी। मुकेश कुमार की उम्र लगभग 38 वर्ष बताई गई है मुकेश कुमार की सेवा नेवी में 1 वर्ष शेष बची हुई थी ।वह 2024 में रिटायर होने वाले थे। जिसमें से मुख्य रूप से चेडरा पंचायत मुखिया निर्मल कुमार, चेडरा पंचायत पूर्व मुखिया अशोक कुमार, गोविंद शर्मा ,अवधेश बर्मन ,मिथिलेश बर्मन, राजेश बर्मन ,शेखर कुमार विष्णु कुमार , अनुराग बर्मन सहित अन्य लोग अंतिम यात्रा में उपस्थित थे।

Leave a Comment