तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
घने कोहरे एवं ठंड को देखते हुए मुखिया प्रमोद कुमार ने तत्काल इसे संज्ञान में लेते हुए केतार मेन बजार एवं कर्पूरी मेन चौक पर की अलाव की व्यवस्था।
केतार नव वर्ष में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप अपने चरम पर है सूर्य देवता भी बादलों की रजाई ओढ़ कर ठंड के मारे निकलने से इंकार कर चुके हैं इस कारण ठिठुरते गरीब मजदूर बुजुर्गों स्थानीय दुकानदार एवं राहगीरों को काफी परेशानी हुई। आपको बताते चलें कि
नए साल के शुरुआत से ही घने कोहरे और ठंड बढ़ने से आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। आज बुधवार को सुबह से ही घने कोहरे में वाहनों एवं आने जाने वाले आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, तत्पश्चात मुखिया प्रमोद कुमार ने तत्काल इसे संज्ञान में लेते हुए केतार मेन बजार एवं कर्पूरी मेन चौक पर अलाव की व्यवस्था किया। अन्य दिन की अपेक्षा राह गिरों को कम देखी। ठंड के कारण लोग शाम छ: बजते ही अपने दैनिक कार्य निपटारा कर घर में घुस जा रहे हैं।जबकि दैनिक मजदुरो के लिये ठंडा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं कोहरे से रबी फसलों को हुआ नुकसानः- घना कोहरे के कारण रबी फसल आलु, सरसों, गोबी, चना, टमाटर, अरहर, आदि फसलों पर प्रभाव पड़ रहा है। कोहरे के कारण फसलों मे कीड़ा देखा जा रहा है। अपने फसल बर्बाद होते देख किसान काफी चिंतित हैं। मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार, गोलू कुमार, नंदू वर्मा, नवीन कुमार, बासुदेव साह, पप्पू मेहता, जयमाल प्रसाद,उपस्थित थे।






