तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता / बीके आचार्या
रेणुकूट – सोनभद्र
अपने सामाजिक दायित्यों का निर्वहन करते हुए हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सड़क सुरक्षा यातायात को लेकर सड़क जागरूकता बाइक रैली का प्रारम्भ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक रैली में 300 से अधिक बाइक सवारों ने भाग लिया ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

वहीं हिण्डाल्को के उच्चाधिकारियों ने सड़क सुरक्षा माह- 2023 लिखी तख्ती के साथ आकाश में गुब्बारे छोड़ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने कॉलोनी में लगी सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया एवं हिण्डाल्को के इस प्रयास की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए सुरक्षा प्रदर्शनी में लगे हस्ताक्षरअभियान पर हस्ताक्षर करते हुए आम जनमानस को सुरक्षा संदेश दिया । इस अवसर पर सुरक्षा विभाग के धीरेंद्र राठौर, राहुल सिंह,सुरक्षा विभाग के प्रमुख कर्नल ,संदीप खन्ना, हिण्डाल्को ट्रेनिंग सेंटर के प्रमुख हेमराज पब्लिसिटी विभाग के प्रशान्त श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।







