तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट
झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन डाक बंगला परिसर धुरकी में आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम का अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने किया वही संचालन का कार्य इसराइल खान ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव एवं युवा नेता ताहिर अंसारी जी उपस्थित हुए जिला परिषद अध्यक्षता श्रीमती शांति देवी प्रखंड प्रमुख शांति देवी एवं सभी पंचायत प्रतिनिधि गन प्रखंड एवं पंचायत के कार्यकर्ता गण शामिल हुए इस अवसर पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं सभी कार्यकर्ता एक समान है आगे आने वाले समय में पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूती से पार्टी के लिए कार्य करना है ताकि विधानसभा की जीत सुनिश्चित हो सके एवं युवा नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही अपने पुस्तक एवं ग्राम स्तर तक लग जाए सरकार के जनहित योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियां जनता के बीच बताएं ताकि जनता माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के किया गया कार्य घर-घर तक जान सके इस अवसर पर मुक्तेश्वर पांडेय लल्लू राम निर्मल पासवान सरवन सिंह इनामुल हक अंसारी कमलेश सिंह गोड इस्लाम खान रामाधार राम सगीर अंसारी शंभू सिंह बसंत गोड सभी पंचायत के मुखिया सभी पंचायत अध्यक्ष झामुमो एवं कार्यकर्ता उपस्थित है






