तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सन्तोष मिश्रा
वाराणसी – उत्तर प्रदेश
वाराणसी। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के निर्देश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सैकड़ों की संख्या में आज कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। वाराणसी के रविंद्रपुरी इलाके के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी पुलिस ने रोक लिया। पुलिस के रोके जाने से आक्रोशित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली जिसके बाद नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर वाराणसी कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाए हैं इसके अलावा उन्होंने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष पर बेईमानी करने का आरोप लगाया।






