देखिये दो पत्नियों ने अपने पतियों को क्यो भिजवाया जेल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़- विशाल गुप्ता

बीजपुर / सोनभद्र

पत्नियों की तहरीर पर पतियो पर कार्रवाई –


बीजपुर । थाना क्षेत्र अंतर्गत धरतीडॉड तथा नेमना ग्राम पंचायत में अपनी-अपनी पत्नी से आएदिन मारपीट के कारण पारिवारिक कलह में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। थाने से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र कुमार पुत्र गुल्लू राम धरतीडॉड तथा रामेश्वर गुप्ता पुत्र राजलाल ग्राम नेमना आएदिन अपनी पत्नी से मारपीट किया करते थे। जिससे आजिज दोनो की पत्नियों के तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछ ताछ के बाद उपरोक्त दोनो आरोपियों पर एक पक्षीय करवाई करते हुए शांतिभंग की धारा 151, 107, 116 के तहत दुद्धि उप जिलाधिकारी न्यायालय भेजा गया।

Leave a Comment