तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि – सोनभद्र
साइबर क्राइम को लेकर चल रहे अपराधों की रोकथाम हेतु आज दुद्धी कस्बा इंचार्ज संजय सिंह व महिला कांस्टेबल रिंकू यादव द्वारा दुद्धी तहसील चौराहा के पास नारी सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं किशोरियों को जागरूकता करने के लिए जानकारी उपलब्ध कराई गई महिलाओं के ऊपर आये दिन हो रहे अपराधों के सम्बंध में बताया गया कि कैसे आप अपनी बात महिला हेल्प डेस्क पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकती है ।
संजय सिंह कस्बा इंचार्ज ने साइबर क्राइम से सम्बंधित बैंक संबंधित किसी भी तरह का अपना बैंक का खाता और ओ टी पी किसी से न बताए जिससे आपके खाते से पैसा कोई और न निकाल सके ।
मौके पर धनौरा प्रधानपति अशीष तिवारी, डॉक्टर गौरव सिंह, अवधेश जायसवाल, मंजर खां इत्यादि लोग मौजूद रहे ।






