तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र
दारुल उलूम कादरिया नुरिया अरबी महाविद्यालय कादरी नगर बघाडू में मंगलवार को जश्ने दस्तार /दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर आए हुए शोअरा व ओलमा द्वारा खूबसूरत नातिया शायरी व तकरीर उपस्थित आवाम को पेस किया गया। कार्यक्रम पूरी रात चलती रही।इस दौरान काजिए शहर प्रयागराज से हज़रत अल्लाम मौलाना मुफ्ती मोजाहिद हुसैन रिज्वी द्वारा तालीम के उपर तकरीर किया गया उन्होंने कहा कि इस्लाम के पैगम्बर ने तालीम को बहुत जरूरी बताया,इसके बगैर इंसान अधूरा है।
घोसी के मुफ्ती शमशाद साहब मसलके आला हजरत पर चलने का आह्वान किया और बताया कि यही तरीका निजात का तरीका है।
बरेली से आए मुफ्ती हनिफुल कादरी साहब ने संस्कारो के बारे में बताया और उसे युवा पीढ़ी में अपनाने की बात बताई,उन्होंने कहा कि आज का पीढ़ी संस्कारो से दूर जा रहा है उन्हें अपने मां बाप की हुक्म की ता अमील करनी चाहिए और अच्छी बाते सीखनी चाहिएआजमगढ़ से आए शायरे इस्लाम गयासुद्दीन,झारखंड के अख्तर कासिम व फैजान रजा पलामनी ने एक से बढ़कर एक नातीया कलमा पेश किया।इस मौके पर हज़रत अजीजे मिल्लत, नसिरे मिल्लत व सम्मानित ओलमा के द्वारा सफा बांधकर
29 छात्रों को दस्तार बन्दी से नवाजा गया इसमें 7 आलिम 8 हाफिज और 14 कारी शामिल रहे।
इस मौके पर कादरिया पब्लिक स्कूल का संगे बुनियाद भी रखा गया।इंग्लिश मीडियम स्कूल खुल जाने से क्षेत्र के बच्चो के लिए आगे बढ़ने का मौका मिलेगा संगे बुनियाद हज़रत अजीजे मिल्लत मौलाना अब्दुल हफिज साहब के द्वारा किया गया।
हज़रत अज़ीजे मिल्लत और हुजूर नसिरे मिल्लत द्वारा मुल्क की सलामती के दुआ की गई।कार्यक्रम का संचालन हज़रत मौलाना जाहिद रजा द्वारा किया गया।कार्यक्रम के द्वारा हुजूर नसीरे मिल्लत हज़रत अजिजे मिल्लत द्वारा हज़रत मौलाना मसूद रजा को खिलाफत दिया गया।इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबन्धक मो हसनैन अध्यक्ष फकीर अली मुफ्ती महमूद आलम मो नजिरुल कादरी, कौनेन अली,सईद अनवर ,मो अब्दु रशीद , हाजी पीर मोहम्मद , नेमाजुद्दिन,अनवर अहमद,सादिक हुसैन इरशाद अली,मो इब्राहिम खान सहित चौकी प्रभारी चन्द्रशेखर सिंह सहित हजारों की संख्या में पुरुष महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे ।







