रामनवमी महा पर्व को लेकर मां चतुर्भुजी मंदिर प्रांगण किया गया शांति समिति की बैठक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा रामनवमी पर्व को लेकर मां चतुर्भजी मंदिर प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ के अध्यक्षता में दोनो समुदाय के बीच शांति समिति की बैठक की गई। जिसमे रामनवमी शोभा यात्रा और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में डेढ़ माह तक लगने वाले मेला पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पूर्व से जिस तरह का शोभा यात्रा निकाली जाती है उसी तरह शांति और सौहार्द पूर्ण रूप इस वर्ष भी निकाली जाएगी कहीं कोई रूट में बदलाव नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान असमाजिक तत्व जैसे लोगों से बचे या किसी तरह कि असभ्य संदेश बिना तहकीकात की व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पोस्ट ना करें वर्ना कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान शोभा यात्रा में अगर कोई नसा में है या असमाजिक किस्म के लोग जैसा संदेह हो तो इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को दें या पुलिस को दें। आपको बताते चलें कि चैत्र मास में सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ चतुर्भुजी मंदिर प्रांगण में डेढ़ माह मेला का आयोजन होता है जिसमे बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंच माता की पूजा अर्चना करते हैं। जिसमे स्थानीय कमिटी के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, सौचालय, एवं ठहरने की उत्तम प्रबंध किया जाता है। श्रद्धालुओं की मनोरंजन हेतू झूला, ब्रेक डांस, नाव, मौत की कुआं जैसे खतरनाक खेल बाहर से आए हुए लोगों द्वारा दिखाया जाता है, मौके पर बीडीओ मुकेश मछुआ, थाना प्रभारी संतोष कुमार,पीएसआई कृष्णा उरांव, प्रमुख चंद्रावती देवी, मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, प्रमोद मेहता, राम विचार साहू, बिंदु राम, हेमंत पाठक, विक्रमा सिंह, कन्हाई प्रसाद,उदय प्रसाद,उपस्थित थे।

Leave a Comment