तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
ब्रह्मविद्या विहंगम योग के तत्वावधान में एक साथ एक समय एक दिन संपूर्ण विश्व में ब्रह्मविद्या विहंगम योग का सद ग्रंथ स्वर्वेद के प्रचारार्थ शोभायात्रा केतार प्रखंड में निकाली गई महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी द्वारा विरचित सद ग्रंथ स्वर्वेद संपूर्ण मानवता के कल्याण के सभी प्वाइंटों को दर्शाता है तथा सुख शांति प्रदान करने का क्षमता / कैपेसिटी रखता है आज आध्यात्मिक जगत में ब्रह्मविद्या विहंगम योग के सैद्धांतिक सद ग्रंथ स्वर्वेद के समान कोई भी आध्यात्मिक सद ग्रंथ उपलब्ध नहीं है यह अनुभव के द्वारा लिखा गया अध्यात्म विद्या का हिंदी जगत में सर्वोत्कृष्ट सदग्रंथ है जो मानवता के संपूर्ण कल्याण को दर्शाता है यह ज्ञान जन जन तक मन मन तक हरेक व्यक्ति तक पहुंचे सब कोई इससे लाभ उठाएं और विश्व कि मानवता सुख शांति का अनुभव करें इस संदेश को देने के लिए आज गढ़वा जिला अंतर्गत केतार प्रखंड में ब्रह्मविद्या विहंगम योग के तत्वावधान में स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली गई मौके पर जिला सह संयोजक श्री जवाहर दुबे, प्रेमचंद गुप्ता, दयानंद विश्वकर्मा, श्वेता देवी, शांति देवी, दिलीप प्रसाद गुप्ता, मैथिली शरण गुप्ता,संतोष विश्वकर्मा, दयाशंकर विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, अयोध्या प्रसाद,उपस्थित थे।







