महावीर जी मंदिर विंढमगंज में हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

IMG-20230408-WA0001

हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु दर्शन कर भंडारे में हुए शामिल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज /सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के यूपी झारखंड के बॉर्डर पर स्थित महावीर जी मंदिर स्थित है बीती रात को गुरुवार के दिन सुबह से ही महावीर जी न्यास समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा जन्मोत्सव के मद्देनजर सकुशल संपन्न कराने के लिए सुबह से ही साफ सफाई और व्यवस्था में लगे हुए थे सुबह में झंडा पूजन दोपहर 2:00 से हरि कीर्तन मंडली और महिलाओं के द्वारा एक से एक भजन की प्रस्तुति किया जाता रहा संध्या 7:30 बजे बजरंगबली की महा आरती की शुरुआत हुआ जिसमें हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए महा आरती किया गया इसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का कार्यक्रम शुरू हुआ हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु और बजरंगबली के दर्शन कर महाप्रसाद को श्रद्धा भाव से किया ग्रहण कार्यक्रम अब तक का ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा स्थानीय महिलाओं के द्वारा बजरंगबली के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सोहर गीत जन्मोत्सव गीत गाया गया इस कार्यक्रम के उपलक्ष में बिलासपुर, मकरी, मुड़ीसेमर, धरतीडोलवा, बुटवेढवा से आए हरिकीर्तन मंडलीयो के द्वारा भक्तिमय चैता संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया जिसमें लोगों ने शामिल होकर बजरंगबली की भक्ति भाव में भाव विभोर हो गए स्थानीय लोगों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और भंडारे में शामिल हुए यह कार्यक्रम मंदिर के महंत पुजारी पंडित आनंद दुबे नेतृत्व में सकुशल संपन्न कराया गया ।

इस मौके पर उपस्थित लोगों में पंकज गुप्ता,राजेश गुप्ता रामफूल , किसलय जयसवाल गोलू ,वीरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, उदय गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, प्रभात कुमार, राकेश केशरी, संजीत गुप्ता,सत्यम, पीसी वर्मा, सुरेश गुप्ता, उदय गुप्ता, रामचंद्र जयसवाल, सुनील गुप्ता, उमेश जायसवाल, राजेश केसरी, नंदलाल केशरी, अरविंद गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, अमित चंद्रवंशी, हर्षित चंद्रवंशी, अमरेश केसरी, संजय गुप्ता, विजय गुप्ता, संतोष प्रकाश,डी सी मद्धेशिया, रविंदर हलवाई, नंदू विश्वकर्मा, पप्पू गुप्ता, संजय, ओम रावत, अजय गुप्ता, और क्षेत्र के सभी बजरंगबली के भक्त मौजूद रहे इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

About the Author

Leave a Reply