घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद-अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नन्दकिशोर गुप्ता
विंढमगंज/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र से शुक्रवार को गैर इरादतन हत्या को लेकर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया दिनांक 05.03.2023 को वादी सुकन यादव पुत्र स्व0 रामकरन यादव निवासी पकरी, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र द्वारा थाना विण्ढमगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी भागीरथी यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी ग्राम टेढ़ा, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र द्वारा मेरे लड़के कामश्वेर यादव को किसी वाद-विवाद को लेकर गाली गुप्ता देते हुए उसके सिर पर लाठी से मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया, इलाज के दौरान कामेश्वर यादव की मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0-28/2023 धारा 323, 504, 308, 304 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.04.223 को उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त भागीरथी यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी ग्राम टेढ़ा, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को कनहर नदी पुल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तारी का विवरण-*
01. भागीरथी यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी ग्राम टेढ़ा, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 विजय प्रताप सिंह थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. का0 अजय कुमार, थाना विण्ढ़मगंज, जनपद सोनभद्र ।






