तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार: केतार प्रमुख चंद्रावती देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्राचार बीटीएम को प्रखंड मुख्यालय से बाहर रहने एवं मूंग बीज वितरण में गड़बड़ी पाए जाने को लेकर अवगत कराया। उन्होंने कहा है कि केतार प्रखंड में प्रतिनियुक्त बीटीएम ओम प्रकाश कुमार हमेशा प्रखंड क्षेत्र से बाहर रहते हैं एवं कुछ बिचौलिए एवं नेता किस्म के लोग से सांठ गांठ करके सरकार द्वारा किसानों को मिलने वाले लाभ के बीच अपने ऑपिस से ही वितरण कर देते हैं। हाल ही में किसानों के द्वारा शिकायत मिली कि केतार प्रखंड में बिटीएम ओम प्रकाश के द्वारा मूंग बीज का वितरण पहले से सेटिंग करके रिश्वत लेकर के कुछ नेता किस्म के लोग के बीच वितरित करके चले गए। उनके द्वारा प्रखंड प्रमुख के साथ साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को भी इस बारे में सूचित नहीं किया गया जो अत्यंत खेद जनक है। प्रमुख महोदया ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से आग्रह किया है कि मूंग बीज का आवंटन, वितरण एवं लाभुकों की गहनता से जांच करते हुए बीटीएम पर कार्रवाई किया जाय।अतः बीटीएम द्वारा आय दिन किसानों के हक को मार कर अपना जेब भरने की शिकायत मिलती है।






