गार्ड वाल व नाली के निर्माण कार्य का शिलान्यास बीडीओ और मुखिया ने किया

IMG-20230609-WA0010

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

अपनी मांगो के साथ दो- दो योजनाओं का शिलान्यास देख ग्रामीणों में देखा गया काफी खुशी का माहौल।

केतार प्रखण्ड अन्तर्गत पाचाडुमर पंचायत क्षेत्र के कमदरवा टोला में प्रखण्ड पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं ग्राम पंचायत मुखिया श्याम सुंदर बैठा के उपस्थिति में प्रमुख महोदया चंद्रावती देवी ने 15 वीं वित अन्तर्गत पंचायत समिति मद से दो दो योजनाओं का शिलान्यास सर्व प्रथम संयुक्त रूप से पूजा अर्चना एवं नारियल तोड़ कर किया। जिसमे पाचाडुमर के कमदरवा टोला में पुल के पास (दो लाख पच्चास हजार) से गार्डवाल निर्माण सहित मरम्मती एवं पाचाडुमर बस्ती में उदय प्रसाद के घर से मां शायरी मंदिर रोड तक (दो लाख पच्चास हजार) से नाली निर्माण। इन दो योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रमुख महोदया चंद्रावती देवी ने कहा कि कमदरावा टोला के स्थानीय ग्रामीणों की गार्डवाल की मांग काफी दिनों से थी जिसे आज इनकी मांगो को पूरा किया गया। वहीं नाली निर्माण को लेकर प्रमुख महोदया ने कहा कि नाली नहीं होने से लोगों के घर का गंदा पानी रोड पर बहने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता था जिससे निजात पाने के लिए स्थानीय ग्रामीण, प्रेमचंद प्रसाद, नंदू साह, संतोष कमलापुरी, चिरागन मियां, सिदास पासवान, ने नाली निर्माण की मांग किया था। जिससे देखते हुए उनकी मांगो को लेकर तत्परता से पूरा किया गया। वहीं अपनी मांगो पर प्रमुख महोदया के द्वारा खरा उतरते हुए देख ग्रामीण जनताओं में खुशी का माहौल देखा गया।
मौके पर, बीडीओ मुकेश मछुवा, प्रमुख चंद्रावती देवी, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रसाद, मुखिया श्याम सुंदर बैठा, प्रसाद, समाज सेवी उदय प्रसाद, पूर्व मुखिया गुडन पासवान, प्रखण्ड समन्वयक राकेश कुमार गुप्ता, अखिलेश प्रसाद, वार्ड सदस्य सुधीर कुमार ठाकुर, विनोद प्रसाद, बब्लू प्रसाद सुशील पाठक, राहुल कुमार अन्य उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply