तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि – सोनभद्र
अमवार चौकी क्षेत्र के गोहड़ा गाँव मे आज गोविन्द शर्मा पुत्र स्व.दशई राम उम्र लगभग 55 वर्ष अपने घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पलाश के पेड़ से अपने गमछे का फंदा से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया| ग्राम प्रधान कमता प्रसाद ने बताया कि आर्थिक तंगी व परिवारिक कलह से परेशान वृद्ध ने फांसी लगा अत्महत्या कर लिया| मौके पर पहुचे अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव ने शव को कब्जे मे लेकर जांच- पड़ताल मे जुट गये|






