तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पंचायत सचिवालय एवं मां चतुर्भुजी मंदिर सहित कई सामाजिक जगहों पर फल दार व छायादार वृक्षा रोपण किया। इस दौरान मुखिया प्रमोद कुमार ने अपने प्रखंड क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र के लोगों से अपली करते हुए कहा कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानव अपने जीवन के स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए और अपने उद्योगों को विकसित करने के लिए पेड़ पौधों का विनाश कर रहे हैं। जो निकट भविष्य में संकट के रूप में सामने आएगा।
पेड़ पौधे के अनेक उपयोग हैं। यह हमें शुद्ध वायु के साथ-साथ छाया, फल और ईंधन के लिए लकड़ी देते हैं। पर मानव का स्वार्थ इन सभी से भी सिद्ध नहीं हो पाता है। और वे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई करते हैं और उनके अस्तित्व को ही समाप्त कर देते हैं।
यदि हमें पेड़ पौधों की घरेलू कार्यों के लिए जरूरत होती है, तो हम एक वृक्ष काट कर दो वृक्ष लगा दे तो हम अपनी जरूरत को पूरा करके भी पेड़ पौधों को बचा सकते हैं।
पेड़ मानवीय क्रिया-कलापों से हो रही क्षति की भरपाई करते हैं। और हमें शुद्ध वातावरण के साथ ही बेहतर जीवन और सुंदर दृश्य प्रदान करते हैं।
प्रकृति की गोद में मानव जीवन हमेशा सुखद जीवन का अनुभव करता है और रोगों से मुक्त रहता है।पेड़ पौधे के महत्व के बारे मे बताते हुए उन्होंने कहा कि
मानव जीवन प्रकृति पर निर्भर रहता है मानव जीवन का आवास प्रकृति ही होती है़।
प्रकृति से मनुष्य जीवन हर समय घिरा रहता है जिसमें से पेड़ पौधों हमें ठंडी छाया इंधन तथा प्रमुख रूप से शुद्ध वायु और बदले में हानिकारक वायु कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण कर प्रदूषण को कम करता है।
प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार पेड़ पौधे हैं, जिनके द्वारा हम अपने जीवन को व्यापन कर रहे हैं। पेड़ पौधे हमारे ही नहीं बल्कि अन्य प्राणियों के लिए भी सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है। इस लिए प्रत्येक व्यक्ति कम से कम दो पेड़ जरूर लगाएं। मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार,पप्पू पटेल, पुटुस रजक अन्य उपस्थित थे।






