पशु आहार लदे ट्रक में लगी आग जलकर हुई राख आग से टायर फटने से दहल गया कस्बा

image_editor_output_image-1836520475-1688261652545

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खानदुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में पशु आहार लदे ट्रक में भीषण आग लगने से बुरी तरह से जलकर राख हो गई। शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे हाथीनाला से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक रजखड़ घाटी पहुँचते ही ग्रामीणों ने देखा कि ट्रक से धुंआ निकल रहा है। लापरवाह ड्राइवर ने मनमानी करते हुए कस्बा के सटे घनी आबादी के समीप पहुँच गया। तेज आग के लपटें देखकर ड्राइवर फरार हो गया। आस पास के ग्रामीणों व राहगीरों ने आग लगने की सूचना कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को दिया। घटना स्थल पर पहुँच कर फायर ब्रिगेड व नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन प्रतिनिधि देवेश मोहन ने घंटों से मेहनत कर आग पर काबू पाया। वहीँ ट्रक में लगी भीषण आग को देखने के लिए सैकडों की भीड़ उमड़ पड़ी। नेशनल हाइवे 39 के दोनों तरफ से वाहनो की कतार लग गई। दुद्धी-हाथीनाला मार्ग घंटो बाधित रही। बताया जाता है कि यूपी 64 टी 0151 वाराणसी से पशु आहार लेकर दुद्धी के लिए आ रही थी। हाथीनाला के जंगलों के बीच से ही ट्रक में धुंआ दिखाई दे रहा था। राहगीरों ने ड्राइवर को सूचना दिया। लेकिन लापरवाह ड्राइवर ने करीब पाँच किलोमीटर दूर तक घसीट कर इब्राहिम खा घर के सामने ले आया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ दुद्धी ददन प्रसाद गौड़, प्रभारी निरीक्षक सुभाष रॉय, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, एसआई इमामुल खा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि देवेश मोहन इब्राहिम खा एवं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन ट्रक बुरी तरह से जलकर राख हो गया।
वही दूसरी तरफ चोपन से 2, घंटे बाद फायर बिग्रेड आया

About the Author

Leave a Reply