धनौरा में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

IMG-20230711-WA0001

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खानदुद्धी। स्थानीय क्षेत्र के धनौरा गांव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुक्षिणा कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सम्बोधित करते हुए नंदलाल जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नजर में व्यक्ति से अधिक महत्वपूर्ण राष्ट्र है। इसलिये आरएसएस पूरे राष्ट्र को प्रेरणा एवं मार्गदर्शन देने वाले भगवाध्वज को गुरु मानता है। स्वयंसेवक अंतिम क्षण तक देशहित के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। राष्ट्रहित के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। देशभक्ति का पालन पूरी निष्ठा व प्रेम भाव से करना कार्यकर्ताओं का प्रथम दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारत की गुरु-शिष्य परंपरा विश्व की सर्वश्रेष्ठ परंपरा है। अध्यक्षता नगर संघ चालक अमरनाथ जी ने किया। इस अवसर पर कृष्ण देव जी, दसरथ जी, विनोद जी, अनिक जी, जयंती जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply