पैर फिसल कर कुएं में गिरने से मां बेटे की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव का मामला।

बभनी। थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव में पैर फिसलकर कुएं में गिरने से मां बेटे की मौत हो गई। सतेश कुमार पुत्र श्यामदास उम्र 5 वर्ष अपने घर के पास कुएं के पास खेलते समय पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया उसे बचाने को लेकर चीख-पुकार करते हुए दौड़ी उसकी मां लालती पत्नी श्यामदास उम्र 25 वर्ष वहां पहुंची निकालने के प्रयास में उसका पैर फिसल गया और कुएं में गिर गई तब तक लोगों के पहुंचकर निकाले तबतक मां बेटे की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्यारे मोहन की सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक वीर बहादुर चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों दुद्धी भेंज दिया।

Leave a Comment