श्रावणी मेला के 13 वें दिन आज देर रात्रि से ही फौजदारी दरबार बासुकीनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

चाक चौबंद सुरक्षा ब्यवस्था के बीच श्रद्धालु अहले सुबह से ही कर रहे हैं भोलेनाथ का जलाभिषेक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

बासुकीनाथ(दुमका)

फौजदारी दरबार बासुकीनाथ में श्रावणी मेला के 13 वें दिन आज रविवार को देर रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है|श्रद्धालु हाथ मे जल लिए कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। जिला प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा ब्यवस्था के बीच श्रद्धालु प्रातः 4 बजे से ही जलार्पण कर रहे हैं|श्रद्धालुओं के हर हर महादेव व बोल बम के गगनभेदी नारों से संपूर्ण मेला क्षेत्र गुंजायमान हो गया है|श्रद्धालुओं के केशरिया परिधान से सम्पूर्ण फौजदारी दरबार केशरियामय नजर आ रहा है|
उपायुक्त रविशंकर शुक्ला अहले सुबह से ही मेला क्षेत्र की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं| उपायुक्त द्वारा मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है|
शिवगंगा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ की टीम भी अपने कर्तव्य स्थल पर तैनात हैं|मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान अपने अपने कर्तव्यस्थल पर हैं उपस्थित हैं|स्वास्थ्य विभाग की टीम,सूचना सहायता कर्मी अपने-अपने शिविर में पूरी मुस्तैदी से कर्त्तव्य का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं|
कंट्रोल रूम द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से सभी महत्वपूर्ण स्थलों के साथ साथ मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है|

Leave a Comment