हैरतअंगेज – बनारस के एक घर मे निकले दर्जनों जहरीले सांप

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

वाराणसी –

-बारिश के बीच यदि आप के घर के आस-पास सांप निकलता है तो हड़कंप मच जाता है, लेकिन यदि एक साथ कई सांप निकलें तो क्या होगा। ऐसा ही एक मामला वाराणसी के सोनिया स्थित जवाहर नगर कालोनी में सामने आया जहां बंद मकान से एक साथ दर्जनों सांप के बच्चे और कई बड़ी सांप निकलने की बात सामने आयी तो सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों ने सांप पकड़ने वाले को बुलाया जिसे एक-एक करके दर्जनों सांप के बच्चों को डब्बों में कैद किया और उन्हें जंगल में लेजाकर छोड़ा। सांपों के पकड़े जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

-वाराणसी के सिगरा थानाक्षेत्र के सोनिया के जवाहर नगर कालोनी में सत्यनारायण प्रजापति रहते हैं। सत्यनारायणा पूजा पाठ का काम करते हैं। उनका एक मकान और जहां वो सपरिवार रहते हैं और यह मकान बंद रहता है। मकान के बाहर सांप देखा तो हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक को सूचना दिया मौके पर पहुंचे मकान मालिक सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि वो पूजा-पाठ का काम करते हैं और इस मकान में नहीं रहते यह बंद है। लोगों ने मौके से सूचना दी थी कि यहां सांपों का बसेरा हो गया है। इसपर यहां पहुंचा तो सांप के बच्चे दिखे। हमने सांप पकड़ने वाले को बुलाया जिन्होंने एक दर्जन से अधिक सांप के बच्चे मौके से पकड़े हैं। अंदर मलबा भी है तो आशंका है कि अंदर बड़े सांप भी हों जिन्हे खोजा गया पर वो नहीं मिले।हाथ से पकड़ कर प्लास्टिक के जार में सांप डाल रहे युवक को देख लोग आश्चर्यचकित थे। वह आसानी से हाथ में ग्लव्स पहनकर सांपों के बच्चों को पकड़ रहा था और जार में बंद कर रहा था। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ मौजूद रही और लोग वीडियो बनाते रहे

Leave a Comment