तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। एसडीएम दुद्धी सुरेश राय ने आबकारी व पुलिस विभाग के साथ सोमवार को क्षेत्र के धनौरा गांव में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी किया। इस दौरान अवैध शराब की भठ्ठियों को तोड़ कर लहन नष्ट किया। जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ उपजिलाधिकारी सुरेश रॉय, आबकारी अधिकारी दुद्धी रवि नंदन, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारा। एसडीएम दुद्धी सुरेश रॉय ने बताया कि इस अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब का लहन नष्ट किया गया है। कच्ची के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम लगातार अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी करेगी। आबकारी अधिकारी दुद्धी रवि नंदन ने कहा कि मूर्धवा, अनपरा, शक्तिनगर सहित अन्य शराब की दुकानों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चेकिंग किया गया कि सभी बिक्री नियमानुसार हो रहा है या नही। दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी तरह की लापरवाही होती है तो कड़ी कार्यवाही किया जाएगा।






