लाखों के जेवरात सहित नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

IMG-20230718-WA0081

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – पंकज साहु

क्षेत्र में हो रही चोरियों का खुलासा नहीं होने से क्षुब्ध हैं ग्रामीण

बभनी।चकचपकी गांव में सोमवार की रात करीब दो बजे चोरों ने लाखों रूपए के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ कर लिया।उस समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे।चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।सुचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौका की जांच और सैम्पल लेने में जुटी रही।

सोमवार की रात चकचपकी गांव निवासी कुसल देव पान्डेय के घर चोरों ने लाखों रूपए के जेवर सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया।श्री पांडेय ने बताया कि घर में रखा हार,झुमका,नथियां,पायल, बिछुआ सहित पंचास हजार नगद चोरों ने चोरों ने चुरा लिया।घटना करीब एक बजे से दो बजे के बीच की बतायी गई।चोर घर में पीछे के रास्ते से घुसे हैं नव निर्माणाधीन घर होने के कारण घर में दरवाजा खिड़की नहीं लगा है।जब नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था।देख कर होश उड़ गये ।रात में ही घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई।सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेश चन्द्र पाण्डेय मौके पर पहुंच कर घटना की जाएजा लिया। पुलिस की सूचना पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर पहुंच कर सैम्पल व जांच में जुटी थी। थानाध्यक्ष सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को सूचित किया गया है मामले की जांच किया जा रहा है।जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विधि विज्ञान की टीम ने लिया जाएजा

बभनी।विधि विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभारी विकास मौर्या के अगुवाई में टीम चोरों की खोज बीन के लिए सैम्पल एकत्र किया।और अन्य जांच पड़ताल भी किया।इस दौरान उपनिरीक्षक मेराज खान, हेड कांस्टेबल भरत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply