चकबंदी रोड में मजदुर की जमीन पर एक तरफा कार्य करा के ग्रामप्रधान ने उत्पन्न कराया विवाद

image_editor_output_image1858668764-1690389410284

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज वर्मा

सोनभद्र –

राबर्ट्सगज कोतवाली क्षेत्र के भैरवागोवर गांव में एक मजदूर की जमीन को कब्जा करके उस पर प्रधान , लेखपाल,और कानूनगो ने मिलकर खड़ंजा बिछवा दिया जिससे मजदूर द्वारा बार बार शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है पीड़ित ने डीएम , एसपी सहित मुख्यमंत्री को पत्र लिख न्याय की गुहार लगा रहा है।

जानकारी के अनुसार राबट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहुअरा के टोला भैरवागोवर वार्ड नं 1 के रहने वाले दुक्खन पिता शिवलोचन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं ,जिनकी खतौनी की जमीन पर प्रधान और लेखपाल ने चकबंदी के आधार पर एक तरफा मट्टी डलवा कर खंडजा बिछवा दिया।

जब इस संबंध में प्रधान से पीड़ित ने बात किया तो रंगबाजी दिखाते हुए उठवा लेने की धमकी दिया साथ ही कहा कि जो करना हो कर लेना।

पीड़ित ने इसकी सूचना डीएम, एसपी ,तहसीलदार, आन लाइन पोर्टल के माध्यम से जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सका , पीड़ित बार बार लेखपाल और कानूनगो तथा प्रधान से बोलने पर जान से मारने की धमकी देते हैं पीड़ित प्रार्थना पत्र देकर धन्य धरा की ठोकरें खाने को मजबूर हैं ।

About the Author

Leave a Reply