सत्य घटना पर आधारित एक फिल्म निकट भविष्य में दर्शकों को देखने को मिलेगी , इस बात का खुलासा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर में धरती से जुड़ी सत्य घटना पर आधारित एक फिल्म निकट भविष्य में दर्शकों को देखने को मिलेगी , इस बात का खुलासा फिल्मकार अक्षय सिंह ने मीडिया से मुलाकात में कही ।

फिल्मकार अक्षय सिंह से शनिवार को मनिहारी क्षेत्र के छपरी गांव में मीडिया कर्मियों से वार्ता हुई, उन्होंने बहुत ही कम समय अपने बुद्धिमता से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना लिया है । बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी मृदुभाषी मशहूर बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, ग़ाज़ीपुर जिले के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के कादीपुर गांव के मूल निवासी विरेन्द्र सिंह के पुत्र हैं । बचपन से ही एक्टिंग से लगाव रखने वाले अक्षय सिंह की प्रारम्भिक शिक्षा गाजीपुर से लेकर देहरादून बोर्डिंग स्कूल तक रही । अपनी उच्च शिक्षा के दौरान , परिवार से दूर रहने के दौरान थियेटर तक जा पहुंचे और अभिनय के गुर सीखे , फिर उन्होंने मुम्बई का रुख कर लिया ।
सामाजिक कुरीतियों तथा रंग भेद पर बनी इनकी फ़िल्म *पिंकी ब्यूटी पार्लर* ने बहुत ही कम समय में वह मुकाम हासिल किया‌ जहां पहुंचना हर एक के लिए सम्भव नहीं है ।
कांस फ़िल्म फेस्टिवल के अतिरिक्त सिडनी, कनाडा सहित दर्जनों देशों में अवार्ड हासिल करने वाली इस फिल्म को 32 वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी सराहा गया ।

Leave a Comment