ट्रांसफार्मर से 11 हजार की लाइन का तार जोड़ते समय संविदा कर्मी मन्नू सिंह कुशवाहा की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर भांवरकोल थाना क्षेत्र के मनिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास ट्रांसफार्मर से 11 हजार की लाइन का तार जोड़ते समय संविदा कर्मी मन्नू सिंह कुशवाहा 32 बर्ष की बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया ।
ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए मुहम्दाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया , जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
बता दे कि मृत संविदाकर्मी गा़म नारायणपुर जनपद बलिया का निवासी था , वही संविदा कर्मी मन्नू की मौत की खबर से उसके परिजनों में कोहराम सा मच गया । मन्नू पिछले तीन वर्षों से संबिदाकर्मी लाइनमैन के रूप में कार्य कर रहा था । वह अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था , जो की बिजली विभाग में कार्य कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था । उसकी मौत से उसके परिवार पर दुःखों का पहाड़ सा टुट गया है ।
इस घटना से उसकी मां पवित्री देवी, पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है , उसकी एकमात्र संतान डेढ़ बर्ष की पुत्री मुन्नी है ।

Leave a Comment