तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कालेज में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यों में लापरवाही बरतने पर जेई के विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिए। शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के आकस्मिक निरीक्षण में घटिया निर्माण कार्य के साथ कई खामियां मिलने से सम्बंधित ठेकेदार व जेई पर उन्होंने आक्रोश व्याप्त किया। लोक निर्माण खंड द्वारा बिल्डिंग निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई लेकिन तय समय बीतने के बाद भी काम पूरा समय से नहीं हो पाया। दीवाल व लैब निर्माण कार्य में हो रहे कार्य में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। खामियां मिलने पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सन्तोष पटेल को दुरुस्त कराने के लिए कार्यदायी संस्था से कहा गया है। जिलाधिकारी ने जेई के विरुद्ध कार्यवाही करने को निर्देश दिए हैं। कालेज के अध्यापकों से मिलकर विजली की समस्या, छात्रों की उपस्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी लिया। वहीँ जिलाधिकारी ने जीआईसी परिसर पहुँच कालेज की व्यवस्था पर जानकारी लिया। जीआईसी के प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक ने कालेज के जर्जर लैब, सिडन वाली दीवाल एवं छत, सहित कायाकल्प से होने वाले कार्यों को बारीकी से जानकारी दिया। जिलाधिकारी ने जीआईसी के भूमि सम्बंधित सभी जानकारी लिया।






