तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अनुपस्थिति अध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। शनिवार को निरीक्षण के दौरान आश्रम पद्धति के विद्यालय परिसर में जिलाधिकारी के द्वारा छात्रावास सहित विभिन्न कक्षों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा कि विद्यालय में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कंप्लीट होना चाहिए। उन्होंने बच्चों के कक्ष में पहुँच कर अध्यापकों एवं छात्रों के बीच पढ़ाई सम्बंधित संवाद किया। पढ़ाई में होने वाली समस्याओं को छात्रों से बारीकियों से पूछताछ किया। मौके पर अध्यापकों से पूछताछ कर उपस्थित रजिस्टर से सभी का हाजिरी चेक किया। वहीँ प्रधानाचार्य की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में निरीक्षण के दौरान विभिन्न खामियां मिलने पर समाज कल्याण अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया।






