सिंचाई विभाग के कर्मचारी को गंभीर अवस्था में सीएससी दुद्धी लाया गया,जहां डॉक्टर के मृत घोषित करने के बाद परिजन लेकर पहुंचे अन्य अस्पताल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के धनौरा कालोनी में रह रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी विशाल गिरी को बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में जांच के बाद डॉ. मनोहर सिंह ने उन्हें मृत घोषित करते हुए आशंका जताई कि विशाल की मृत्यु अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी। चिकित्सक द्वारा व्यक्ति के शरीर में कोई हरकत नहीं होने की खबर सुनते ही परिजन सन रह गए हालांकि, परिजन आस नहीं छोड़े और बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत किसी अन्य अस्पताल ले गए।
अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि मूल रूप से नारायणपुर के निवासी विशाल गिरी वर्तमान में धनौरा कालोनी में रह रहे थे। वे सिंचाई विभाग में चपरासी के पद पर तैनात थे। करीब दो वर्ष पूर्व अपने पिता स्व. डालेंद्रनाथ गिरी के निधन के पश्चात उन्हें मृताश्रित कोटे के तहत यह नौकरी मिली थी।
परिचित परिजनों ने यह भी बताया कि चार पांच दिन पूर्व इनको पीलिया बीमारी की शिकायत थी और निजी अस्पताल में दिखाया गया था , और आज गंभीर स्थिति पर उन्हें सीएससी लाया गया था ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]