दुद्धी में सूखे सागौन के पांच मोटे पीस चोरी, पुलिस ने नहीं की रपट दर्ज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। थाना कोतवाली दुद्धी क्षेत्र के ग्राम निमियाडीह में एक वकील के खेत में रखे सूखे सागौन के इमारती लकड़ी के पांच मोटे पीस रात में चोरी हो गए। पीड़ित कैलाश कुमार गुप्ता एडवोकेट ने 13 सितंबर को घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा रपट दर्ज नहीं किए जाने पर उन्होंने आज 17 सितंबर को मीडिया को जानकारी दी।
कैलाश कुमार गुप्ता पुत्र स्व० सरजू राम मूल निवासी ग्राम निमियाडीह और वर्तमान निवासी वार्ड नं0 4 (अमवार रोड)कस्बा दुद्धी ने बताया कि उनके ग्राम निमियाडीह, परगना व तहसील दुद्धी स्थित भूमिधरी आराजी में सागौन सहित कई इमारती लकड़ी के पेड़ लगाए गए थे।
इनमें से कुछ सागौन के पेड़ सूख गए थे, जिन्हें कटवाकर 6.5 से 7 फीट लंबे टुकड़ों में बनाकर उक्त खेत में ही रखा गया था।
घटना 13 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे की है। जब प्रार्थी को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और पाया कि बीती रात में उनके द्वारा रखे गए सूखे लकड़ी के बोटों/पीसों में से पांच पीस चोरी हो गए।
चोरी हुए लकड़ी के पीसों की मोटाई लगभग 3 से4 फीट और लंबाई करीब 6.5-7 फीट बताई गई है।
पीड़ित कैलाश कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने चोरी की घटना के बाद आस-पास के काफी लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरी हुई लकड़ी का कोई पता नहीं चला।
उन्होंने 13 सितंबर को थाना कोतवाली दुद्धी में प्रार्थना पत्र देकर रपट दर्ज कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी।
लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा न तो रपट दर्ज की गई और न ही कोई कार्रवाई की गई।
इस पर निराश होकर पीड़ित ने 17 सितंबर को मीडिया के माध्यम से अपनी व्यथा रखी और पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चोरी की घटना में देरी होने से आरोपियों के पकड़े जाने की संभावना कम हो जाती है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए लकड़ी को बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]