
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विशाल गुप्ता
बीजपुर / सोनभद्र
थाना क्षेत्र के बिभिन्न गाँवों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और झगड़े पर आमादा कुल 9 लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। खबर के अनुसार कृपा शंकर पुत्र अत्रिलाल निवासी मेझरौट महरिकला, राजकुमार पुत्र रूप नारायण , अयोध्या प्रसाद पुत्र राजकुमार, शिव शंकर पुत्र लालमणि,राजेश कुमार पुत्र शिवशंकर, सभी निवासीगण महुली टोला जलजलिया,कृष्ण गोपाल यादव पुत्र अत्रिलाल, निवासी जरहा टोला बरडाडं ,रामसूरत यादव पुत्र शोभा यादव टोला चेतवा जरहा, रबि बैगा पुत्र शिव प्रसाद बैगा निवासी डोडहर,इन लोगो को भेजा गया ।






