तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर
गाज़ीपुर सैदपुर । कोरोना की दुसरी लहर के दौरान आक्सीजन की भारी किल्लत और संभावित तिसरी लहर के मद्देनजर जरूतमंदों की मुफ्त सेवा हेतु सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा नगर के वार्ड संख्या 14 स्थित नवजीवन क्लिनिक पर डा पुनीत को शुक्रवार को एक आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया गया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आक्सीजन की किल्लत एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई थी। जिससे लोग काफी असहाय महसूस कर रहे थे। वहीं अब तीसरी लहर की चेतावनी भी विभिन्न विशेषज्ञों और सरकार द्वारा की गयी है, इससे निपटने के लिए युद्धस्तर पर तमाम सरकारी और गैर सरकारी प्रयास जारी है। सामाजिक संस्था ‘आशा ट्रस्ट’ ने संभावित तीसरी लहर को चुनौती के रूप में स्वीकारते हुए अपने ‘कोविड राहत अभियान’ का अंतर्गत चेन्नई की संस्था भूमिका ट्रस्ट के सहयोग से शुक्रवार को सैदपुर नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्थानीय चिकित्सक डा पुनीत कुमार दुबे को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया गया । इस अवसर पर आशा संस्था के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि देश में विभिन्न संस्थाएं इस दिशा में काम कर रही हैं। इनका उद्देश्य मात्र इतना ही है कि किसी को भी भविष्य में आक्सीजन की आवश्यकता पड़े तो, उसे दूर दराज भटकना न पड़े। आप पास के इलाके में सर्व सुलभ स्थान पर कंसंट्रेटर उपलब्ध हो।






