तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर/सुहवल
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक युवक के द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक शब्द लिख देने के बाद मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, इसकी जानकारी हिंदू संगठनों सहित सत्तारूढ़ दल के लोगों को हुई तो लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया मामला बढता देख कुछ समय बाद युवक ने लिखे गए आपत्तिजनक शब्द को डिलीट कर दिया गया, मगर इसके पहले ही लोगों ने इसका का स्क्रीनशॉट लेकर ,पुलिस के आलाधिकारियों सहित शासन को ट्वीट कर दिया ।जिससे कि पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया ,शुक्रवार की सुबह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने समर्थकों संग सुहवल थाने पहुंच युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी ,साथ ही चेताया कि जल्द गिरफ्तारी न होने पर लोग सडक पर उतरने को बाध्य होगें , फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही है ।






