तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
स्कूल जाते समय युवक ने कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा को किया अगवा
दुद्धी, सोनभद्र।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेने जा रही कक्षा नौवीं की एक छात्रा को मंगलवार को अगवा कर लिया गया। अपहरण कर झारखंड भगा कर ले जाई जा रही बालिका की नाकाबंदी कर जब परिजनों ने उसे पकड़ा गया तो युवक द्वारा उल्टे लड़की के परिजनों को गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में अपहरण सहित पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में हजम उद्दीन शाह कस्बे के वार्ड नंबर 9 रामनगर निवासी खजमुद्दीन शाह पुत्र अब्दुल रशीद अहमद ने उल्लेख किया है कि उसकी पुत्री 15 अगस्त को सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने कन्या जूनियर कॉलेज जा रही थी। इस बीच धनौरा गांव निवासी आशीष कुमार पुत्र राम अवतार अपने बहकावे में लाकर उसका अपहरण करके झारखंड की ओर ले जाने लगा। हम लोगों को जानकारी मिलने पर जब उसे घेरकर पकड़े तो उल्टा मां बहन की गाली देते हुए कहा कि भाग जाओ यहां से नहीं तो मार देंगे। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आशीष कुमार ने उसकी पुत्री को इतना ज्यादा डराया धमकाया है कि वह सुध-बुध खो बैठी है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में युवक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 व 504 सहित लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके कर लिया है।
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





