तेज़। एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी(सोनभद्र):तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में 77वां स्वतंत्रता दिवस दिवस धूमधाम से मनाया गया| तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी सुरेश राय,कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी दद्दन राम गोंड़,,ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी,,नगर पंचायत पर चेयरमैन कमलेश मोहन,डिग्री कालेज,रामनगीना ग्रुप आफ रजखड कोतवाली नागेश सिंह दुद्धी कस्बा चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह कालेज,जीआईसी,जीजीआईसी,डीसीएफ,क्रय विक्रय समिति समेत अन्य सरकारी,अर्ध सरकारी एवं निजी संस्थानों में उनके विभागाध्यक्ष द्वारा झंडारोहण किया गया| शिक्षण संस्थाओं में बच्चो की आवक काफी देखी गई| सेंट जेवियर्स,लिटिल एंजल,सोनांचल इंटर कालेज,समेत अन्य कई शिक्षण संस्थानों के परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चो ने जमकर धमाल मचाया|






