गहने जेवरात के लाखो के सामान पर चोरों ने किया हाथ किया

IMG-20230818-WA0007

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी,सोनभद्र- कस्बा के रामनगर मुहल्ले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए, नकदी,जेवरात सहित लाखों के समान पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है।
घटना के बाबत विक्रांत पुत्र देवनारायण ने बताया कि रात्रि में सभी लोग भोजन करके नित्य की भांति सो गये थे। सुबह मां उठी तो घर के पूजा रम का ताला टूटा था और बक्शा समेत सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखा एक लाख रुपये नकद,सोने व चांदी के कई जेवर आदि समान उड़ा दिये। पीड़ित ने पुलिस से चोरी का पर्दाफाश करने की गुहार लगाई है।

About the Author

Leave a Reply