तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – पंकज साहू
बभनी / सोनभद्र
मामला बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा बेरियर का।
बभनी सोनभद्र – स्थानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नादिरा बैरियर पर दोपहर करीब 12:00 बजे टेंपो और बस में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें मौके पर एक महिला की मौत हो गई जानकारी के अनुसार लोलोमनी पत्नी राम जी बियार निवासी ग्राम सवरा अपने पति के साथ टेम्पू पर बैठकर म्योरपुर बाजार जा रहे थे जो नदिया बैरियर पर पहुंचे और म्योरपुर के ओर जाने वाले सवारियों को बैठाने लगे इसी बीच पीछे से आ रही दुर्गा बस ने टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वही चार लोग घायल है घायलों को तत्काल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एंबुलेंस की सहायता से म्योरपुर अस्पताल भेजा गया वहीं मौके पर सूचना पाकर पहुंची बभनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।






