तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। पियरी ग्राम मे गरीब व असहाय महिलाओं को साङी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , लोकतंत्र सेनानी को अंगवस्त्रम व माल्यापर्ण करके ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव व खण्ड विकास अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी शिशिर वर्मा ने कहा ग्राम प्रधान द्वारा इस तरह सम्मानित करना एक सराहनीय कदम हॆ। इसी तरह अन्य गांवो में भी शुरुआत किया जाना चाहिए।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव ने कहा ग्राम प्रधान कृपाशंकर कुशवाहा ने एक नई शरुआत किया हॆ आजादी महोत्सव के अवसर पर शरुआत करना सराहनीय कदम हॆ।दर्जनों महिलायों को साङी व अन्य लोगो को अंगवस्त्रम मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा नेता पुनवासी राम ने बताया प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय की चहरदिवारी निर्माण पर 15 लाख रुपया खर्च किया गया तथा इन्टरलाकिंग के लिए 20 लाख तथा गांव मे इन्टरलाकिंग के लिए 20 लाख रुपया बीडीओ साहब द्वारा दिया गया हॆ। शीघ्र कार्य शुरु किया जायॆगा उपस्थित लोगों ने तालीयां बजाकर स्वागत किया।






