गेंगस्टर एक्ट में वांछित ईनामिया अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – पंकज साहू

बभनी / सोनभद्र

थाना बभनी पुलिस द्वारा रुपये 12,500/- के पुरस्कार घोषित, अन्तर्राज्यीय गेंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।।

बभनी / सोनभद्र स्थानीय पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डाक्टर यशवीर सिंह सोनभद्र द्वारा 12,500/- का पुरस्कार घोषित किया था जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी को विशेष दिशा निर्देश दिए जाने के क्रम में आज स्थानीय पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों को और वाहनों की चैकिंग की जा रही थी अचानक मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन रेनुकूट से लगभग 7 बजे एक वांछित फरार होने की सूचना पर 12,500/- के पुरस्कार घोषित गेंगस्टर एक्ट में संलिप्त वाछिंत को गिरफ्तार कर लिया गया जानकारी के अनुसार छोटू खान उर्फ हसनैन राय पुत्र सफीक राय निवासी लेसलीगंज, थाना लेस्लीगंज, जनपद पलामू (झारखंड) उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं

Leave a Comment