20 व 21 अगस्त को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र। जल विद्युत गृह पिपरी में ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि का कार्य होने के कारण 20 व 21 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रिहंद जल विद्युत पिपरी के अधिशासी अभियंता (परि0 एवं अनु0) सूरज शाह द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया है कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं में विद्युत संयोजन प्रदान करने के क्रम में 132 केवी रिहंद पावर स्टेशन पिपरी पर क्षमता वृद्धि के कार्य संपादित कराने हेतु 2 दिन का शटडाउन घोषित किया गया है। इसके तहत 20 अगस्त दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे कुल 7 घंटे व 21 अगस्त सोमवार को सुबह 9:00 से 12:00 बजे दिन तक कुल 3 घंटे की तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जल विद्युत गृह पिपरी से पोषित होने वाले 33/11 केवी नई नाधिरा, नई पिपरी एवं दुद्धी व कनहर क्षेत्रवासियों को एसडीओ तीर्थराज राजकुमार व जे ई अनिल कुमार ने उपकेंद्रों से संबंधित सभी क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगे।

Leave a Comment