तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 79 वीं जयंती रविवार 20 अगस्त को जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के रजदेपुर स्थित कैंप कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई ।
इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और मिष्ठान वितरण कर एक गोष्ठी का आयोजन किया , इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी 21वीं सदी के नायक थे ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व . राजीव गांधी जी को इक्कीसवीं सदी का नायक बताते हुए उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बंबई (मुंबई) में हुआ था। आधुनिक भारत के अग्रणी नेताओं में शुमार राजीव गांधी जी बेहद सरल किन्तु दूरगामी सोच रखने वाले राजनेता थे । उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी, भारत में कंप्यूटर क्रांति के जरिए विकास की गाथा लिखने वाले राजीव गांधी जी के विजन को हमें आत्मसात कर देश के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए सड़क से सदन तक काम करना है ।






