तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – पंकज साहू
बभनी/सोनभद्र
पहले हफ्तों दिन से जला पड़ा था ट्रांसफार्मर फिर ग्रामीणों ने बिजली विभाग को किया शिकायत, विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को उतारकर ग्रामीणों को दिया आश्वासन की 24 घंटे में दुसरी ट्रांसफार्मर लग जायेगा फिर बिजली विभाग द्वारा प्रतिदिन मिलता रहा आश्वासन, ट्रांसफार्मर न लगने पर बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन ।।
बिजली विभाग के कर्मचारियों की मनमानी आई सामने, ग्रामीण ने लगाया मनमानी का आरोप।
सरकार की मनसा पर पानी फेरते हुए नज़र आ रहे बिजली विभाग के कर्मचारी।
बिजली विभाग को शिकायत करने वावजूद, दर्जनों गांव अंधेरे में रहने को मजबूर।
बभनी/सोनभद्र सरकार की लाख कोशिश के बावजूद बिजली विभाग की लापरवाही देखने को मिल रहा पुरा मामला बभनी विकासखंड के बडौर कुशवाहा बस्ती का है बता दें कि ग्रामीणों का कहना है कि हफ्तों दिन से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं फिर भी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का इस पर ध्यान नहीं ट्रांसफार्मर लगने के लिए बिजली विभाग के जेई द्वारा प्रतिदिन मिलता है आश्वासन की आज लग जायेगा और कल लग जायेगा ट्रांसफार्मर फिर भी नहीं लगता है और यही ही नहीं हमलोग टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायत किए हैं फिर भी कोई असर देखने को नहीं मिल रहा सबसे बड़ी की बात यह है कि हमलोग का बस्ती जो है अती पिछड़ा है रात में विशैला जंतू का निकलना हमेशा बना रहता है इसका भी हमलोग का डर बना रहता है और पड़ने वाले बच्चों लोगों को पड़ने में काफी परेशानी हो रहा पानी पीने को भी काफी मजबुर है कुंए और तलाब की पानी पीने को मजबूर हैं फिर भी हमलोग की समस्या बिजली विभाग अधिकारी नहीं सुन रहा है आज हम लोग मजबूर होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य हुए है जब इस संबंध में अधिशासी अभियंता पिपरी सुजित गुप्ता से संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं सका।






