तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
रेणुकूट / सोनभद्र
चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने का सीधा प्रसारण सेंट ए.बी.आर.पब्लिक स्कूल मुर्धवा, रेनुकूट में दिखाया गया। इस अवसर पर बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने पूरे माहौल को उत्साहवर्धक बना दिया। चंद्रयान के उतरने के साथ ही पूरा विद्यालय परिसर भारत माता के जयकारों से गूंज उठा और राष्ट्रगान की धुन पर पूरे ए०बी०आर० परिवार ने भारतीय वैज्ञानिकों के जज्बे और उनके अमूल्य योगदान को सलाम किया और इस खुशी को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आपस में साझा किया।कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सीधा प्रसारण की व्यवस्था को लेकर अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया और प्रबंधन तंत्र की खूब सराहना की गई ।






