चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने किया ईश्वर से प्रार्थना

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – पंकज साहू

बभनी / सोनभद्र

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। लोग अलग-अलग तरह से प्रार्थनाएं कर सफलता की दुआएं मांग रहे हैं।
हर कोई चाहता है कि भारत ये उपलब्धि हासिल करे। इसे लेकर प्रार्थनाएं भी की जा रही हैं।
इसी के मद्देनजर रखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र नवीन पाठक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम द्वारा सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ सायं 05:15 से 06:15 बजे विशेष सभा आयोजित कराने और चन्द्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने के सीधे प्रसारण में सम्मिलित होने हेतु विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रसारण को दिखाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इसी के मद्देनजर प्राथमिक विद्यालय करमहल टोला में भी प्रार्थनाओं का दौर जारी रहा। विद्यालय के शिक्षक, शिक्षामित्र व बच्चों ने चंद्रयान- 3 के सफल लैंडिंग के लिए चंद्रयान का चित्र बनाकर, फूल चढ़ाकर व अगरबत्ती जलाकर सफ़लता के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान शिक्षक कुलदीप सिंह, कृष्णकांत सिंह, शकीर अख्तर सहित रसोइया व अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Comment