तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में खाद्य आयुक्त ने दुद्धी,विंढमगंज समेत बाजारों में छापेमारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को खाद्य आयुक्त सुशील कुमार की अगुवाई में टीम ने दुद्धी,विंढमगंज समेत क्षेत्र के अन्य बाजारों में छापेमारी कर मिलावटी खाद्य सामग्रियों का नमूना जब्त किया| इससे समूचे क्षेत्र के विशेष कर किराना एवं मिठाई की दुकानों के शटर धडाधड गिरने लगे| टीम के मुताबिक़ करीब आधा दर्जन दुकानों से मिठाइयों के नमूने लिए गए है| उनकी जांच पड़ताल के बाद संबंधित दूकानदार के खिलाफ गुण-दोष के आधार पर कारवाई करने की बात कही|
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बाजारों में स्थाई दुकानों के साथ इन दिनों अस्थाई मिठाई दुकानों की भरमार हो गई है| जो सड़क किनारे अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजा कर पडोसी प्रांत झारखंड से रेडीमेड रूप से तैयार की गई रंग बिरंगी मिठाइयों का अच्छा खासा स्टाक दुकानों पर रखे हुए है| मंगलवार को दोपहर बाद जैसे ही खाद्य विभाग की टीम बस स्टैंड के एक दूकान की जांच पड़ताल करते ही इसकी भनक समूचे बाजार को लग गई| आनन-फानन में सड़क किनारे पर्व विशेष पर अस्थाई मिठाई की दुकान खोले दुकानदारों में हड़कंप मच गया| वे प्लास्टिक,तिरपाल डालकर दुकानों को बंद कर मौके से हट गये| मौके पर मिले कुछ अस्थाई दुकानदारो को टीम ने दूकान में रखी रंगीन मिठाइयों को तत्काल हटाने का निर्देश देते हुए चेताया कि यदि दोबारा रंगीन मिठाइयां दूकान में रखी मिली,तो संबंधित के खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी| करीब घंटे भर के अभियान में आधा दर्जन दुकानों से विभिन्न सामानों का नमूना टीम द्वारा लिया गया| टीम के सदस्यों ने इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद कारवाई करने की बात कही|

Leave a Comment